
सड़क हादसों में चार लोग घायल
कुंडा प्रतापगढ़।हथिगवां थाना
क्षेत्र के पूरे मातादीन का पुरवा बिसहिया गांव निवासी दशरथलाल का 25 वर्षीय बेटा दिनेश कुमार गुरुवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था, हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रिसालगंज बकोल गांव निवासी पुत्तीलाल का 28 वर्षीय बेटा अनिल कुमार एक फंसे ट्रैक्टर को स्टार्ट कर निकाल रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर पलट कर ट्राली पर चला गया, जिससे अनिल उसमें फंसकर गंभीर घायल हो गया। बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव निवासी राम सजीवन का 50 वर्षीय बेटा देवी शरण अपने साथी मुकुट नाथ तिवारी के 35 वर्षीय बेटे हरीओम तिवारी के साथ बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए।आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी कुंडा भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी दिनेश कुमार और ट्रैक्टर से दबे अनिल कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।