ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज घर के सामने खेल रही थी दस वर्षीय अंशी, बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

घर के सामने खेल रही थी दस वर्षीय अंशी, बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के आह्लादगंज में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दस वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आह्लादगंज मजरे रायगढ़ निवासी दूधनाथ सरोज की दस वर्षीय पुत्री अंशी सरोज गांव के शाहदा हबीबी इंटर कॉलेज में कक्षा तीन की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एसएसआई नीरज सिंह कुशवाहा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक नीरज सरोज पुत्र धर्मराज सरोज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें