युवक को पीटने पर केस

युवक को पीटने पर केस

कुंडा प्रतापगढ़।नगर पंचायत कुंडा के
चिकवन टोला मोहल्ला हाल पता कांशीराम कालोनी निवासी रईश अहमद ने पुलिस को तहरीर दी। उसका बेटा गुलजार वारिस 23 अक्तूबर को करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी मोहल्ले का रहने वाला कल्लू रंजिश में उसके बेटे गुलजार वारिस को लाठी डंडे से मारने पीटने लगा। घायल के पिता रईश अहमद ने घटना की तहरीर पर पुलिस को दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया। आरोपी कल्लू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें