सरकारी जमीन पर निर्माण कर ग्रामीणों का रास्ता बंद करने का आरोप, पुलिस के रोकने के बाद भी काम जारी

सरकारी जमीन पर निर्माण कर ग्रामीणों का रास्ता बंद करने का आरोप, पुलिस के रोकने के बाद भी काम जारी

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन गांव में सरकारी भूमि पर कथित कब्जा कर निर्माण कराने और ग्रामीणों का वर्षों पुराना आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को मजदूर लगाकर निर्माण शुरू किए जाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। शिकायत पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रोकने को कहा, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस के मना करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया।ग्रामीणों के मुताबिक गांव की गाटा संख्या 619 राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के रूप में दर्ज है। इसी भूमि के रास्ते से गांव के कई परिवारों का आवागमन होता है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मजदूर लगाकर सरकारी भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया और धीरे-धीरे रास्ते को बंद करने का प्रयास किया। निर्माण से आवागमन प्रभावित होने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया।त्रिलोकीनाथ तिवारी पुत्र स्व. ओंकारनाथ तिवारी ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को लेकर संबंधित व्यक्ति को रोकने की बात कही। इसके बावजूद शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस के वहां से लौटने के बाद दोबारा निर्माण कार्य कराया जाने लगा।बताया गया कि शिकायतकर्ता का पुत्र पंकज तिवारी, जो राजस्थान में नौकरी करता है, ने भी मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ और महेशगंज थाना प्रभारी को फोन पर दी और रास्ता अवरुद्ध होने से रोकने तथा सरकारी भूमि पर किए जा रहे निर्माण की जांच कराने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी भूमि पर निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया गया तो कई परिवारों के आवागमन की समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से राजस्व अभिलेखों के आधार पर गाटा संख्या 619 की मौके पर पैमाइश कराने, भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और यदि निर्माण सरकारी भूमि पर पाया जाए तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।अब देखना यह है कि शिकायत के बाद राजस्व और पुलिस विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और सरकारी अभिलेखों में दर्ज भूमि पर हो रहे कथित निर्माण की जांच कब तक पूरी होती है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें