
साझवा मझवा गांव में फलदार पेड़ों की कटान से मचा हड़कंप
अम्बेडकरनगर। भीटी ब्लॉक क्षेत्र के साझवा मझवा गांव स्थित एक बाग में दो हरे आम के पेड़ों और एक हरे महुआ के पेड़ की कटान किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते दो दिनों से लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ठेकेदार कप्तान सिंह के माध्यम से उक्त हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। लगातार हरे पेड़ों की कटान से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मामले में यह भी देखा जाना है कि हरे पेड़ों की कटान के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई है या नहीं।