बारिश के बीच सड़क किनारे मौरंग-बालू और गिट्टी का ढेर, हादसे की आशंका

बारिश के बीच सड़क किनारे मौरंग-बालू और गिट्टी का ढेर, हादसे की आशंका

महंत पुलिया के पास सीतापुर-हरदोई मार्ग पर सामग्री रखकर कारोबार करने का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से जांच की मांग की

मिश्रित (सीतापुर)। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मिश्रित कस्बे में महंत पुलिया के पास सीतापुर-हरदोई मार्ग के किनारे सड़क पर मौरंग, बालू और गिट्टी का ढेर लगाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे निर्माण सामग्री फैलाकर कारोबार किए जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कस्बा निवासियों  के मुताबिक महंत पुलिया के आसपास पहले से ही आवागमन चुनौतीपूर्ण रहता है। सड़क के किनारे बड़ी मात्रा में मौरंग, बालू और गिट्टी रखे जाने के कारण मार्ग संकरा हो गया है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने और सामग्री के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों का दावा है कि इस क्षेत्र में पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।बताया जा रहा है कि सड़क किनारे यह सामग्री गोपाल गुप्ता ट्रेडर्स द्वारा रखी गई है। मामले की जानकारी लेने का प्रयास किए जाने पर संबंधित पक्ष की ओर से बताया गया कि नीचे पानी भरा होने के कारण मौरंग, बालू और गिट्टी को सड़क पर रखवाया गया है। हालांकि, सार्वजनिक मार्ग के किनारे इस तरह निर्माण सामग्री रखे जाने को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। कस्ब  निवासियों कहना है कि लगातार बारिश और जलभराव के बीच सड़क के किनारे सामग्री का ढेर राहगीरों के लिए अतिरिक्त खतरा पैदा कर रहा है। उनका आरोप है कि जिम्मेदार विभागों की नजर के बावजूद सड़क किनारे इस तरह सामग्री रखी जा रही है । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सीतापुर का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए महंत पुलिया के पास मौके का स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क की स्थिति तथा सड़क किनारे रखी गई निर्माण सामग्री की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई और मार्ग को अतिक्रमण व अवरोध से मुक्त कराने की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उन्होन बताया कि आप नगर पालि अधिशासी अधिकारी से बात कर लीजिए । हम अतिक्रमण हटवा देगे ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें