ग्राम समाज की भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों में चर्चा

ग्राम समाज की भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों में चर्चा

बारिश में गिरे पांच पेड़ों को अपना बताकर काटने का प्रयास, ग्राम प्रधान ने बताया पंचायत की संपत्ति ।

मिश्रित सीतापुर। विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत जसरथपुर के मजरा करियाडीह में ग्राम समांज की भूमि पर खड़े एक सैकड़ा तक काफी पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ों को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई है। बताया जा रहा है । कि ग्राम समाज की भूमि पर एक सैकड़ा से अधिक यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए हैं। हाल में हुई बरसात के दौरान इनमें से करीब पांच पेड़ गिर गए, जिन्हें कुछ ग्रामीण अपना बताते हुए काटने का प्रयास कर रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार करियाडीह में ग्राम समांज की भूमि पर लगे इन पेड़ों को पूर्व में मृतक कृष्णा राठौर द्वारा लगाया गया था। कृष्णा राठौर की मृत्यु के बाद उनके भतीजे बबलू राठौर द्वारा इन पेड़ों पर अपना कब्जा जताए जाने की बात सामने आ रही है। इसी को लेकर गिरे हुए पेड़ों को काटने के प्रयास को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।ग्राम प्रधान बोले—पेड़ पंचायत की संपत्ति, होगी नीलामी
इस मामले में ग्राम प्रधान रामपाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उक्त भूमि और उस पर खड़े पेड़ ग्राम पंचायत की संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि बरसात में गिरे पेड़ों को किसी व्यक्ति द्वारा अपनी संपत्ति बताकर काटने का अधिकार नहीं है।
ग्राम प्रधान के अनुसार वन विभाग द्वारा पेड़ों का नियमानुसार मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके बाद प्रक्रिया के तहत इन पेड़ों की नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत की संपत्ति का निस्तारण नियमानुसार ही किया जाएगा।अब देखना यह है कि संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर ग्राम समाज की भूमि एवं पेड़ों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कब किया जाता है और गिरे हुए पेड़ों को काटने के प्रयास पर क्या कार्यवाही होती है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें