श्रीराम कथा के लिए चंद्रिकापुर में अक्षत वितरण, श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण

श्रीराम कथा के लिए चंद्रिकापुर में अक्षत वितरण, श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण

13 से 19 अक्टूबर तक होगी सात दिवसीय श्रीराम कथा, पंडित शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से होगा कथा का आयोजन

अटरिया/सीतापुर। आगामी 13 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर चंद्रिकापुर गांव में अक्षत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को अक्षत देकर श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार, सात दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता परम पूज्य पंडित श्री शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। अक्षत वितरण के दौरान ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर आध्यात्मिक आयोजन का लाभ लेने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में माननीय विधायक मनीष रावत के निर्देशानुसार पूज्य पिताजी बाबूराम रावत के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों से संपर्क किया गया। इस दौरान छोटे भाई सुधीर रावत सहित अन्य लोगों ने ग्रामीणों को कथा का निमंत्रण देते हुए अक्षत वितरित किए।

आयोजकों ने बताया कि श्रीराम कथा का उद्देश्य लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सेवा, त्याग और संस्कारों से जोड़ना है। ग्रामीणों ने भी कथा आयोजन को लेकर उत्साह जताते हुए इसमें बढ़-चढ़कर शामिल होने की बात कही।

अक्षत वितरण कार्यक्रम के दौरान गांव के श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से कथा को सफल बनाने में सहयोग की अपील भी की गई। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें