06 साल की बालिका से दरिंदगी करने वाला अभियुक्त 12 घंटे में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

06 साल की बालिका से दरिंदगी करने वाला अभियुक्त 12 घंटे में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस टीम को 25,000/- रुपये का इनाम

सीतापुर /उ.प्र.शासन की मंशानुसार चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में महिला संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा दिनांक 21-09-26 को थाना थानागांव क्षेत्रान्तर्गत 06 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे-

उक्त दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में आज दिनांक 22-09-26 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद श्री कपूर कुमार के नेतृत्व में थाना थानगांव पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना में थाना थानगांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/26 धारा 96/65(2) बीएनएस व 5m/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अवधराम उर्फ भोले शंकर पुत्र बुद्धा निवासी ग्राम सद्दुपुर महरिया थाना सदरपुर सीतापुर को ग्राम बेर्रा के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मौके से 01 अदद तमंचा, दो अदद जिंदा व दो अदद खोखा कारतूस 12 बोर व 350 रुपये नगद बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 25,000/- रुपये इनाम प्रदान किया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
अवधराम उर्फ भोले शंकर पुत्र बुद्धा निवासी ग्राम सद्दुपुर महरिया थाना सदरपुर सीतापुर

बरामदगी: 1- एक अदद तमंचा नाजायज 12 बोर
2- दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
3- दो अदद खोखा कारतूस 12 बोर
4- रूपये 350/ नगद

पुलिस टीम- प्र0नि0 थानगांव मय टीम

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें