विभिन्न मांगों का अगर नही हुआ समाधान तो किसान महापंचायत मे पैदल मार्च का दिया अल्टीमेटम

विभिन्न मांगों का अगर नही हुआ समाधान तो किसान महापंचायत मे पैदल मार्च का दिया अल्टीमेटम

अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे

सीतापुर प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष मयंक चौहान विवेक के नेतृत्व में ऑनलाइन खाद बंद हो तथा फर्जी एससी एसटी मुकदमे को लेकर सीतापुर से लखनऊ पैदल मार्च निकाला गया जिसमें हजारों किसान सम्मिलित हुए सुबह 10:00 भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय आरएमपी रोड 27 बटालियन गेट के किसान उपस्थित हुए 2 घंटे जिला कार्यालय पर पंचायत कर 12:00 बजे पैदल मार्च निकाला गया आंख अस्पताल होते हुए लाल बाग चौराहे से लखनऊ की तरफ किसान निकले हजारों की संख्या में किसानों को देखकर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए काफी मान मनौवल के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जी के आश्वासन मिलने पर सीओ सिटी की मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया एक महीने के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए आश्वासन दिया गया अगर 1 महीने में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 22 अक्टूबर 2026 को सिधौली में राकेश टिकैत जी के नेतृत्व में होने वाली किसान महापंचायत यह मुद्दे उठाए जाएंगे और सिधौली से लखनऊ के लिए पैदल मार्च किया जाएगा
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश सचिव उमेश पांडे मध्यांचल उपाध्यक्ष हाजी रिजवान प्रदेश सचिव राजेश यादव।मंडल उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला जिला अध्यक्ष मंडल सचिव एलबिंदर सिंह मंडल प्रवक्ता हरिहर मास्टर जी महिला रामलली पाल युवा जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह महासचिव पंकज वर्मा संगठन मंत्री अनिकेत सिंह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबा जिला सचिव दीपू जयसवाल प्यारेलाल यादव सहित जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें