
सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के विलंबित भुगतान के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मण्डलीय फैसिलीटेशन काउंसिल, लखनऊ की बैठक निर्यात भवन सभागार में सम्पन्न
लखनऊ,
सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के विलंबित भुगतान के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मण्डलीय फैसिलीटेशन काउंसिल, लखनऊ की बैठक निर्यात भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कन्सीलियेशन हेतु 30 सन्दर्भ प्रस्तुत किये गये, जिस पर काउसिल द्वारा प्रकरणों का निस्तारण आपसी सुलह से किये जाने हेतु पक्षकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त बैठक में 22 सन्दर्भ आर्कीट्रेशन से निस्तारण हेतु प्रस्तुत किये गये, जिसके सापेक्ष 01 सन्दर्भ में भुगतान प्राप्त हो जाने के फलस्वरूप सन्दर्भ की कार्यवाही को समाप्त किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में श्री अनिल कुमार सदस्य-सचिव/संयुक्त आयुक्त उद्योग, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, श्री अरूण भाटिया, प्रतिनिधि लघु उद्योग भारती, श्री अरूण कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त जिला जज सहित सूचीबद्ध सन्दर्भों के पक्षकार उपस्थित रहें।