पैतृक भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप, महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार 

पैतृक भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप, महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

तहसील दिवस व एसडीएम से कई बार शिकायत के बावजूद कार्यवाही न होने का आरोप

मिश्रित सीतापुर। कोतवाली मिश्रित क्षेत्र के ग्राम ककरहिया मजरा चंद्रावल निवासिनी शुशीला पत्नी अनिल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मांमले में जांच कराकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।शिकायती पत्र में शुशीला ने आरोप लगाया है कि ग्राम बिराहिमपुर में उनके मकान के पीछे कुछ पैतृक भूमि स्थित है। उक्त भूमि पर लंबे समय से उनके छप्पर आदि पड़े हुए हैं । जहां वह अपने पशुओं को बांधती हैं। आरोप है कि गांव बिराहिमपुर निवासी शर्वेश पुत्र टीकाराम व रीता पत्नी शर्वेश उक्त भूमि के कुछ हिस्से पर पक्की ईंटें बिछाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।पीड़िता के अनुसार, जब उसने भूमि पर कब्जे का विरोध किया तो दोनों लोगों ने एकराय होकर उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और विवाद पर आमांदा हो गए। इससे पीड़िता को अपनी पैतृक भूमि पर कब्जे के साथ ही अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है।शुशीला का आरोप है । कि वह इस मांमले की शिकायत पूर्व में कई बार तहसील दिवस तथा उपजिलाधिकारी के समक्ष कर चुकी है । लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। कार्यवाही न होने से परेशान होकर पीड़िता ने अब जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मांमले की निष्पक्ष जांच कराने, पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें