सड़क निर्माण या खानापूर्ती बिना मजबूत बेस के बिछाई जा रही

सड़क निर्माण या खानापूर्ती बिना मजबूत बेस के बिछाई जा रही डामर की परत

बृंदावन संपर्क मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी का ग्रामीणों ने लगाया आरोप , गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

मिश्रित, सीतापुर। विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत मिश्रित देहात के मजरा बृंदावन में मछरेहटा रोड से गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर डामरीकृत पेंटिंग कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जर्जर हो चुकी सड़क पर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है । लेकिन ग्रामीणों का आरोप है । कि निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर नई डामर की परत बिछाने से पहले उसका बेस पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं किया गया। सड़क की सतह को रोलर से ठीक ढंग से दबाने के बजाय सीधे गिट्टी और डामर का मिश्रण डालकर काम आगे कराया जा रहा है। आरोप है कि डामर की मात्रा भी पर्याप्त नहीं है और बेहद पतली परत डालकर निर्माण कार्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है। बेस कमजोर, ऊपर से डामर की पतली परत टिकाऊ सड़क पर सवाल खड़ा कर रही है । ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी डामरीकृत सड़क की मजबूती उसके बेस और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। यदि नीचे की परत ही मजबूत नहीं होगी तो ऊपर डाली गई डामर की परत ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है । कि मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीरता से तकनीकी जांच होनी चाहिए । अन्यथा इसी तरह कार्य जारी रहा तो बरसात और वाहनों के आवागमन के बाद सड़क के उखड़ने की आशंका बनी रहेगी। ऐसी स्थिति में सरकारी धन खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को दोबारा उसी जर्जर मार्ग की समस्या से जूझना पड़ेगा ।

ग्रामीणों ने उठाया सवाल जांच के बिना कैसे तय होगी सड़क की गुणवत्ता ।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान मांमले की ओर आकर्षित कराते हुए सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, डामर-गिट्टी के अनुपात, सड़क के बेस की मजबूती तथा रोलर से किए गए कम्पैक्शन की जांच कराने की मांग की है । ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में निर्माण कार्य मानकों के विपरीत पाया जाता है । तो संबंधित ठेकेदार के साथ साथ जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी निर्धारित की जानी चाहिए । और उनके ऊपर कार्यवाही की जानी चाहिए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें