प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अस्पताल में मरीज को बांटे गए फल लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामनाएं की

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अस्पताल में मरीज को बांटे गए फल

लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामनाएं की

विकास मिश्रा/नैमिष टुडे

सकरन/ सीतापुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर17/09/2026 बुधवार को सकरन ब्लॉक मुख्यालय से जुड़े अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकरन में मरीजों और अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को फल, व मिठाई वितरित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामनाएं की

इस दौरान खंड विकास अधिकारी श्रीश गुप्ता, अजय वर्मा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तथा सीएचसी अधीक्षक आनंद कुमार मित्रा सहित डॉक्टर पीसी यादव,डॉक्टर रवि अवस्थी, डॉ संजय यादव, डॉ आदि अंत, प्रदीप चौधरी सचिव, रामकिशोर मिश्रा वरिष्ठ लिपिक, जयंत तिवारी,तिलकराम चीफ फार्मासिस्ट अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में फल एवं खाद्य सामग्री वितरित किए जाने से मरीजों और तीमारदारों में खुशी देखने को मिली।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें