तालाब व नहर में डूबने से हुई मौतों पर पीड़ित परिवारों को मिली राहत, विधायक ने सौंपे चार-चार लाख के चेक

तालाब व नहर में डूबने से हुई मौतों पर पीड़ित परिवारों को मिली राहत, विधायक ने सौंपे चार-चार लाख के चेक

नैमिष टुडे /महमूदाबाद, सीतापुर
तालाब (खंती) एवं नहर में डूबने से हुई मौतों के बाद शासन की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। महमूदाबाद की विधायक आशा मौर्य ने संबंधित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि के चेक प्रदान किए। इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी भी मौजूद रहे।
राहत राशि वितरण के क्रम में पोखरा कला गांव निवासी धैर्य वर्मा पुत्र आशीष वर्मा के परिवार को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं लोनिया पुरवा निवासी अरुणेश पुत्र जयबिन्द के परिजनों को भी चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया। इसके अतिरिक्त लौन गांव निवासी प्रेमचंद पुत्र सुमेरी के परिवार को भी चार लाख रुपये का राहत चेक प्रदान किया गया।
विधायक आशा मौर्य ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और नियमानुसार उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से मिलने वाली अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें