
एसपी दीपक भूकर से मिले समाजसेवी राहुल त्रिपाठी
पूर्वजों को खुदाई में मिली प्राचीन विष्णु प्रतिमा के इतिहास से कराया रूबरू, सनातन कार्यों की हुई सराहना
कुंडा, प्रतापगढ़। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से महेशगंज थाना क्षेत्र के महेवा मलकिया गांव निवासी समाजसेवी एवं विष्णु भगवान सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा विद्यालय प्रबंधक राहुल त्रिपाठी ने शिष्टाचार भेंट की।मुलाकात के दौरान राहुल त्रिपाठी ने अपने दरवाजे पर स्थित प्राचीन विष्णु भगवान मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के बारे में एसपी को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षों पूर्व उनके पूर्वजों को खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा प्राप्त हुई थी। इसके बाद प्रतिमा को उनके दरवाजे पर स्थापित मंदिर में विधि-विधान के साथ विराजमान कराया गया।राहुल त्रिपाठी के अनुसार, मंदिर को लेकर क्षेत्र में गहरी आस्था और धार्मिक मान्यता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्चे मन से भगवान विष्णु के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते मंदिर धीरे-धीरे श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन गया है।मुलाकात के दौरान राहुल त्रिपाठी ने अपने सामाजिक एवं सनातन धार्मिक कार्यों के संबंध में भी एसपी को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।मुलाकात के बाद राहुल त्रिपाठी ने कहा कि दीपक भूकर जैसे ईमानदार, सरल एवं सज्जन पुलिस अधिकारी विरले ही मिलते हैं। उन्होंने एसपी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।