
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार
कुंडा/प्रतापगढ़। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे 23 वर्षीय युवक को नवाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कुसुवापुर हनुमान मंदिर के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।पुलिस के अनुसार, सूरज यादव पुत्र मोतीलाल यादव, निवासी शेख मोहम्मद (शेखवापुर), थाना नवाबगंज के खिलाफ धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज था। पुलिस टीम वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रितेश कुमार राय, कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह और रिक्रूट कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।