
वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर बाघराय पुलिस की कार्रवाई
कुंडा/प्रतापगढ़। बाघराय पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस ने बताया कि न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन, प्रतापगढ़ से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र से संबंधित धारा 147, 452, 324, 323, 504 भादवि के मामले में वांछित वारंटी छोटे उर्फ राम नरायण मिश्रा (45) पुत्र बाबादीन मिश्रा, निवासी बूढ़ेपुर, थाना बाघराय को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ कांस्टेबल अतुल कुमार शामिल रहे।