थाना दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं राजस्व व पुलिस टीम को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

थाना दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

राजस्व व पुलिस टीम को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

मानिकपुर/प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया.क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस ने राजस्व टीम और थाना प्रभारी के साथ फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं।अधिकारियों ने संबंधित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शिकायतों का नियमानुसार, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्याओं के समाधान में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने तथा फरियादियों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने को कहा गया।राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण के लिए दोनों टीमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें