
समाधान दिवस में राजस्वकर्मियों की लेटलतीफी, फरियादी करते रहे इंतजार
कुंडा/प्रतापगढ़। कुंडा तहसील के महेशगंज थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में राजस्वकर्मियों की लेटलतीफी सामने आई। सुबह 10 बजे से एसओ संदीप तिवारी और पुलिसकर्मी फरियादियों की शिकायतें सुनते रहे, लेकिन साढ़े 10 बजे तक कोई राजस्वकर्मी थाने नहीं पहुंचा।शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी राजस्वकर्मियों के आने का इंतजार करते रहे। बताया गया कि करीब 10:29 बजे एकमात्र विजय लेखपाल थाने पहुंचे। इससे समाधान दिवस की व्यवस्था और शिकायतों की सुनवाई पर सवाल खड़े हो गए।फरियादियों का आरोप है कि समाधान दिवस में राजस्वकर्मियों के अक्सर देर से पहुंचने के कारण शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावित होती है। सवाल यह है कि निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने वाले जिम्मेदार राजस्वकर्मियों पर आखिर कार्रवाई कब होगी?समाधान दिवस में समय से नहीं पहुंचे राजस्वकर्मियों की लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को शिकायतों के समाधान के लिए घंटों इंतजार न करना पड़े।समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त मौजूदगी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे में राजस्वकर्मियों की देरी को लेकर अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए।