
सार्वजनिक रास्ते को कब्जा करने व मुकदमा दर्ज होने के बाद विपक्षी के हौसले बुलंद
नैमिष टुडे /संवाददाता
जनपद सीतापुर तहसील महमूदाबाद थाना सदरपुर के अंतर्गत ग्राम संसारपुर की रहने वाली वादिनी व विपक्षी गण एक ही गांव के रहने वाले हैं जिनके घर आस पास है और विपक्षी गण के घर से मिला सार्वजनिक रास्ता है जिस पर रामकृपाल आदि विपक्षी गण की अवैध रूप से कब्जा कर लेना चाहते हैं जबकि इसके पूर्व में विपक्षियों ने सन् 2023 पर उक्त रास्ते पर नीव निर्माण कार्य करना चाहते थे परन्तु वादिनी व उनके घर वालों के साथ मार पीट की थी जिसका मुकदमा पंजीकृत संख्या 385/2023 अंतर्गत धारा 323/504/506/325/452/ में थाना सदरपुर दर्ज है वादी द्वारा कई प्रार्थना पत्र दिये गये उस प्रार्थना पत्र पर अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर मौके पर गये और विपक्षियों को काफी समझाया परंतु विपक्षी ने अधिकारियों की बात को नकारते दिया और कहा हम सुलह जब हम करेंगे जब अपना मुकदमा वापस ले अब देखना है कि प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई होगी या निष्क्री रहेगी।