जनसत्ता दल ने बूथ कमेटियों की समीक्षा कर बनाई चुनावी रणनीति

जनसत्ता दल ने बूथ कमेटियों की समीक्षा कर बनाई चुनावी रणनीति

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बाबागंज में संगठन मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने का आह्वान

कुंडा/प्रतापगढ़।आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनसत्ता दल ने बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बूथ कमेटियों की समीक्षा की गई और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया।जनसत्ता दल के प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह ‘पंकज’ ने बाबागंज ब्लॉक के भैंसाना, डीहबलई, पटना, ऐमाआपुर, बिंधन समेत विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बूथ कमेटियों की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की जानकारी ली तथा सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक विनोद सरोज को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।इस दौरान प्रभाकर तिवारी, अजय मौर्य, नोखेलाल, अंजय गौतम, रमेश यादव, दिलीप सिंह, राजू तिवारी, प्रधान मुकुंद यादव, लालजी सरोज, दीपू सिंह, निर्भय सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बूथ मजबूत तो जीत पक्की! जनसत्ता दल ने तेज की चुनावी तैयारी बाबागंज में बूथ कमेटियों की समीक्षा, 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें