चाय की दुकान से हुई गिरफ्तारी, 30 साल पुराने चोरी के मामले में न्यायालय से जारी था वारंट

बाघराय पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

चाय की दुकान से हुई गिरफ्तारी, 30 साल पुराने चोरी के मामले में न्यायालय से जारी था वारंट

कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाघराय पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर भीमराज सिंह उर्फ भीम सिंह (65) पुत्र शीतला बक्स सिंह, निवासी ग्राम लखनपुर, थाना नवाबगंज, प्रयागराज को बाघराय कस्बे की एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ वर्ष 1996 में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जय सुशील मिश्रा, थाना बाघराय शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें