
एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी
कुंडा/प्रतापगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत संग्रामगढ़ थाना की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने सोमवार को गोदाही स्थित भारत इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।पुलिस टीम ने छात्राओं को किसी भी तरह के उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने की सलाह दी। छात्राओं को 1090 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन, 108 एंबुलेंस, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।इसके अलावा छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि और प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई गई।टीम ने छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही थाना संग्रामगढ़ के सीयूजी नंबर और मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407390 की जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने छात्राओं को थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और वहां मिलने वाली सहायता के बारे में भी बताया।
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सुरक्षा का पाठ, साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके
एंटी रोमियो टीम ने हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी