जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों के सामने भरा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों के सामने भरा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी
सतीश कुमार मिश्रा /ब्यूरो चीफ/ प्रतापगढ़
प्रतापगढ़/बाबागंज। नगर पंचायत हीरागंज के वार्ड नंबर-4 बालीपुर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। देवी शरण द्विवेदी के घर के दरवाजे तक बारिश का पानी भरा हुआ है, जिससे परिवार सहित आसपास के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जलभराव के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने शासन और नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी प्रकार की घटना न घटे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें