जातिगत आरक्षण एवं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरेगी ‘सवर्ण आर्मी’

जातिगत आरक्षण एवं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरेगी ‘सवर्ण आर्मी’

31 अगस्त को प्रतापगढ़ में निकलेगा बड़ा मार्च

प्रतापगढ़/कुंडा। जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ‘सवर्ण आर्मी-प्रतापगढ़’ ने अब सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। संगठन की ओर से 31 अगस्त को वर्मा नगर से प्रतापगढ़ तक मार्च निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई है। इस दौरान जिले के कई प्रमुख बाजारों और कस्बों से होकर कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे।

सवर्ण आर्मी द्वारा जूलूस की शुरुआत सुबह 9 बजे लालगंज तहसील के वर्मा नगर से होगी। इसके बाद जूलूस लालगंज 9:30 बजे, संगरा 10:15 बजे, रानीगंज 11 बजे और दोपहर 12:30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा।
संगठन ने अपनी मांगों में जातिगत आरक्षण समाप्त कर आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने, यूजीसी कानून को वापस लेने, समान शिक्षा और समान अधिकार देने, एससी-एसटी एक्ट में बदलाव तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई है। इसके अलावा 21 अगस्त 2026 को जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध को भी आंदोलन का मुद्दा बनाया गया है।
सवर्ण आर्मी की ओर से जारी इस कार्यक्रम ने साफ कर दिया है कि आरक्षण और समान अधिकार के मुद्दे को लेकर संगठन अब सड़क पर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में है। 31 अगस्त को प्रस्तावित मार्च में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा। यह जानकारी सवर्ण आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष पवन मिश्र ने दी है।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें