नाग पंचमी पर 200 से अधिक लोगों को खाद्य सामग्री वितरित

नाग पंचमी पर 200 से अधिक लोगों को खाद्य सामग्री वितरित

कुंडा/प्रतापगढ़। नाग पंचमी (गुड़िया) के पावन पर्व पर बाबागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत उतरार में जरूरतमंद एवं ग्रामीण परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान प्रशासक हंसराज देवी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों को मैदा, सूजी, चीनी, मेवा, रिफाइंड तेल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव के नेतृत्व में किया गया। सामग्री पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी नजर आई।इस अवसर पर विनोद यादव ने कहा कि पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने का भी अवसर है। ग्राम पंचायत के लोगों की हरसंभव सेवा और सहायता के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहते हैं।कार्यक्रम में पूर्व बीडीसी रामसुमेर पाल, अमित मौर्य, बीडीसी घनश्याम सरोज, शिव बहादुर सरोज, राम आसरे यादव, दीनानाथ शर्मा, भैया राम यादव, ऋषिकेश सरोज, संदीप यादव, विकास सरोज, अर्पित यादव, अनुज यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें