
होमगार्ड जवानों की सम्मानजनक विदाई,उपहार में मिलीं साइकिलें
अजय भार्गव / संवाददाता /गोंदलामऊ
संदना सीतापुर
शनिवार को थाना संदना परिसर के पास स्थित जेपी लॉन में गोंदलामऊ कंपनी के सात सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों के लिए एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष मान सिंह पाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग की ओर से सभी सेवामुक्त जवानों को उपहार स्वरूप साइकिल और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
विदाई पाने वाले जवानों में कमलेश मौर्य (0521HG), मोहम्मद अहमद (0577 Hg), विजेंद्र कुमार यादव (0537 Hg), रामपाल मौर्य (0582 Hg), शत्रोहन सिंह (0509 Hg), रामजीवन वर्मा (0553 Hg) और राजेंद्र प्रसाद राजवंशी (0513 Hg) शामिल रहे। इस मौके पर अधिकारियों ने जवानों के कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल और उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में गोंदलामऊ कंपनी के सीसी प्रभाकर प्रकाश बाजपेई, बीओ रामलखन वर्मा और पूर्व पीसी ओएन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस और होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।