नगर पंचायत हीरागंज में शान से फहराया गया तिरंगा

नगर पंचायत हीरागंज में शान से फहराया गया तिरंगा

कुंडा/प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत हीरागंज बाजार कार्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, सभासद एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं सेनानियों को नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा राष्ट्र की एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। 🇮🇳

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें