
सांप के काटने से महिला की मौत, एक माह में एक ही परिवार में दूसरी घटना
प्रतापगढ़, बाबागंज । महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐमा पुर विंध्यन ग्राम पंचायत के मक्ताहर का पुरवा निवासी सविता देवी (32) पत्नी धर्मेंद्र सरोज की शुक्रवार शाम करीब छह बजे सांप के काटने से मौत हो गई।
परिजन आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक माह में एक ही परिवार में दूसरी मौत: इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि ठीक एक माह पहले 14 जुलाई को इसी परिवार के एक व्यक्ति की भी सांप के काटने से मौत हुई थी। अब 15 अगस्त को सविता देवी की सांप के काटने से मौत होने से परिवार में दूसरी बार ऐसी घटना हुई है