फतेह बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज हीरागंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

फतेह बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज हीरागंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कुंडा/प्रतापगढ़। एबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस फतेह बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज, हीरागंज में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

छात्राओं ने मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल का माहौल राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा।

संस्थान के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीनू सिंह के साथ संगम तिवारी, प्रीति पटेल, अनिल सिंह, आनंद सिंह, उमेशचंद्र सरोज, रिया पांडेय, ऋतु पांडेय, बबिता सिंह, रश्मि मिश्रा, अक्षिता केशरवानी, सुहानी यादव, स्वाती सिंह, खुशबू गौतम एवं पूर्णिमा मिश्रा सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें