
आज होगा तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन
आनंद तिवारी
नैमिषारण्य-सीतापुर
तीर्थ नैमिषारण्य में आज देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नैमिष युवा संस्कार समिति के तत्वावधान में ” तिरंगा स्वाभिमान यात्रा – बाईक रैली ” का आयोजन किया किया जाएगा। समिति अध्यक्ष रौनक तिवारी ने बताया कि देशप्रेम को समर्पित ये बाईक यात्रा समिति द्वारा लगातार चौथे वर्ष आयोजित की जा रही है। यात्रा शाम 3 बजे पहला आश्रम से प्रारंभ होगी इसके बाद ये रैली नया बाईपास – ललिता देवी चौराहा – चक्रतीर्थ – अहोबिल मठ – रामानुजकोट – पुलिस चौकी – कालीपीठ चौक – ठाकुरनगर तिराहा – अटवा बाजार – ठाकुरनगर तिराहा आएगी यहां व्यास आश्रम ग्राउंड पर राष्ट्रगान समारोह होगा इसके बाद तिरंगा स्वाभिमान यात्रा पहला आश्रम में पहुंचकर देश के अमर शहीदों को नमन वंदन कर विश्राम लेगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे।