केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय आगरा द्वारा हर घर तिरंगा रैली का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय आगरा द्वारा हर घर तिरंगा रैली का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे

हर घर तिरंगा एवं स्वतंत्रता दिवस के प्रचार के लिए ई-रिक्शा प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

14-15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा पर प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। गुरुवार को केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय आगरा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उत्तर विजयनगर आगरा में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डाo यादवेन्द्र शर्मा प्रोफ़ेसर फैकल्टी इंजीनियरिंग आगरा कालेज आगरा द्वारा रैली का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया गया जिसमें छात्र व छात्राओं ने हर घर तिरंगा के नारे लगाए, रैली में डा० बाल किशन कटारा प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आगरा,नीरज कुमार वरिष्ठ लेखाधिकारी सीबीसी आगरा,धर्मेन्द्र कुमार प्रभारी सीबीसी,गजराज सिंह, फतेह सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
द्वित्तीय सत्रह में स्वतंत्रता दिवस व हर घर तिरंगा पर ई रिक्शा प्रचार वाहन का शुभारंभ झंडी गोपाल धाकड़ कार्यापालक अभियंता सी०पी०डबलू०डी० आगरा द्वारा किया गया।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय आगरा द्वारा दिनांक 14.08.2026 से 15.08.2026 तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उत्तर विजयनगर आगरा में स्वतंत्रता दिवस व हर घर तिरंगा पर प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें