बरसात में जर्जर टीनशेड गिरा, दंपत्ति समेत किशोरी घायल

बरसात में जर्जर टीनशेड गिरा, दंपत्ति समेत किशोरी घायल

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के दुबवापुर मजरे पटना गांव में बुधवार देर रात बारिश के दौरान जर्जर टीनशेड गिरने से एक दंपत्ति और उनकी पुत्री घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंडा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।जानकारी के अनुसार, शिव बहादुर यादव (55), उनकी पत्नी शांति देवी (50) और पुत्री प्रिया (17) घर के बाहर बने टीनशेड के नीचे अलग-अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे अचानक जर्जर टीनशेड की दीवार और पाया भरभराकर गिर पड़ा, जिससे तीनों मलबे में दब गए।चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को मलबे से निकालकर तत्काल सीएचसी कुंडा पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को एसडीएम कुंडा अजय कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक तीर्थराज पांडेय तथा लेखपाल दीपक सरोज ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों से घटना की जानकारी ली। राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें