
न्यायालय के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़/बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के चितामनपुर पटना गांव निवासी कलावती देवी, पत्नी हरिश्चंद्र यादव, की ओर से न्यायालय में दायर वाद के आधार पर महेशगंज पुलिस ने 9 नामजद सहित 11 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।शिकायत के अनुसार, 23 मार्च को राजनाथ यादव, शिवम यादव उर्फ हर्ष, रामकैलाश यादव, वैशाली, उर्मिला, माधुरी, अमर बहादुर यादव, दिनेश यादव, पूजा यादव तथा दो अन्य व्यक्तियों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने और महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है।न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को महेशगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।महेशगंज थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की विवेचना की जा रही है।