हत्या के प्रयास के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

कुंडा, प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंडा पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मनोज राय, हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह एवं आरक्षी पंकज भारती क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 291/2020 में धारा 307, 323, 504 व 506 भादवि से संबंधित तथा माननीय एडीजे कोर्ट संख्या-1, प्रतापगढ़ से जारी वारंट के आधार पर अभियुक्त योगेश कुमार यादव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान योगेश कुमार यादव (25 वर्ष) पुत्र रामसूरत यादव, निवासी ग्राम शहाबपुर, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गयी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें