सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्य प्लेसमेंट कैंप आयोजित, आईटीआई, डिग्री व डिप्लोमा विद्यार्थियों को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर

सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्य प्लेसमेंट कैंप आयोजित, आईटीआई, डिग्री व डिप्लोमा विद्यार्थियों को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर

महमूदाबाद, सीतापुर। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महमूदाबाद द्वारा सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज परिसर में आईटीआई, डिग्री एवं डिप्लोमा के विद्यार्थियों के लिए भव्य प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
प्लेसमेंट कैंप में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने तकनीकी परीक्षण एवं साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों को आकर्षक वेतन, प्रशिक्षण तथा बेहतर करियर विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
संस्थान के डायरेक्टर इंजी. क्षितिज चंद्रा ने बताया कि इस प्रकार के प्लेसमेंट कैंप विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इस प्लेसमेंट कैंप में सेठ रामगुलाम मुनेश्वर प्रसाद आईटीआई, सेठ रामगुलाम डिग्री कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने कैंप को अपने करियर के लिए लाभदायक बताते हुए संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें