सियार के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों में दहशत

सियार के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों में दहशत

नैमिष टुडे /संवाददाता /गोंदलामऊ स
संदना, सीतापुर। रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में 20 जुलाई को सियार के हमले में घायल युवक रघुबीर (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और ग्रामीणों में जंगली जानवरों को लेकर भय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रघुबीर अपने पिता हरिपाल (65) के साथ खेत पर काम कर रहे थे, तभी सियार ने दोनों पर हमला कर दिया था। हमले में घायल पिता-पुत्र को गोंदलामऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के बाद दोनों घर लौट आए थे।

सोमवार को रघुबीर की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उनका व्यवहार बदल गया था, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें