देवर समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, चोरी और महिला से अभद्रता का आरोप

देवर समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, चोरी और महिला से अभद्रता का आरोप

बाबागंज/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के मानधाता-रायगढ़ गांव निवासी एक महिला ने अपने देवर समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और चोरी करने का आरोप लगाते हुए महेशगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता साजिदा बानो पत्नी असलम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है और वह बच्चों के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके देवर अवतार अहमद, मोहम्मद शरीफ उर्फ रज्जाक अली तथा दो महिलाओं ने पहले उसके हिस्से का मकान कब्जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर घर का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि 1 अगस्त को जब वह अपने घर पहुंची तो आरोपित घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए तथा मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचने पर उसकी जान बच सकी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित घर में रखा घरेलू सामान, बक्सा, फ्रिज, मिक्सर और बर्तन आदि भी निकाल ले गए। घटना के संबंध में पीड़िता ने 3 अगस्त को महेशगंज थाने में तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें