बाघराय पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार

बाघराय पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार

कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच पुरुष वारंटी अभियुक्त और एक महिला वारंटी अभियुक्ता शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 127/1999 से संबंधित वारंटी पुतुन्नी लाल पुत्र भगन पासी तथा जवाहिर पुत्र मोहन लाल, निवासी ग्राम सियालाल का पुरवा, थाना बाघराय को गिरफ्तार किया।इसके बाद उपनिरीक्षक राहुल एवं उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा ने संयुक्त कार्रवाई में मुकदमा अपराध संख्या 102(ए)/1999, धारा 323, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित वारंटी राजकुमार पटेल, भईयाराम पटेल तथा जीतलाल पटेल, निवासी ग्राम कोडराजीत, थाना बाघराय को गिरफ्तार किया।वहीं, उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा ने महिला पुलिस टीम के साथ मुकदमा अपराध संख्या 136/1999, धारा 323, 325 एवं 504 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्ता श्रीमती अंजू सिंह पत्नी सुशील कुमार सिंह, निवासी ग्राम चकवड़, थाना बाघराय को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार सभी वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना बाघराय के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम शामिल रही।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें