
कुण्डा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कुंडा/ प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुण्डा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना कुण्डा के उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह ने हमराह रिटायर्ड कांस्टेबल जतुन्जय दुबे एवं कांस्टेबल मंदीप सिंह के साथ क्षेत्र में जांच, देखभाल एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान माननीय एससी/एसटी न्यायालय, प्रतापगढ़ द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट संख्या 500469/2005 (राज्य बनाम पप्पू उर्फ कमलेश, मुकदमा अपराध संख्या 260/97, धारा 323, 504, 506, 325 भादवि एवं 3(1)/10 एससी/एसटी एक्ट) से संबंधित वारंटी अभियुक्त मनीष चंद दुबे उर्फ राजू दुबे पुत्र रूद प्रसाद दुबे, निवासी ग्राम बंथरी रैयापुर, थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।