कुण्डा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुण्डा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुंडा/ प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुण्डा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना कुण्डा के उपनिरीक्षक राजकुमार ने हमराह रिटायर्ड कांस्टेबल अनुज कुमार एवं विकास के साथ क्षेत्र में जांच, देखभाल एवं वारंटियों की तलाश के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान माननीय अपर सिविल जज (कक्ष सं.-24), प्रतापगढ़ द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट संख्या 3593/2021 (राज्य बनाम नन्हे, मुकदमा अपराध संख्या 234/1990, धारा 323, 504 एवं 325 भादवि) के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त गिरीश चन्द्र मिश्रा उर्फ नन्हे (66 वर्ष) पुत्र सरयू प्रसाद मिश्रा, निवासी ग्राम नरसिंहगढ़, थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजकुमार के साथ रिटायर्ड कांस्टेबल अनुज कुमार एवं रिटायर्ड कांस्टेबल विकास शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें