
मानिकपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मानिकपुर/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मानिकपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना मानिकपुर के उपनिरीक्षक देवीदीन बुन्देला ने कांस्टेबल निजामुद्दीन अली के साथ जांच, क्षेत्र भ्रमण एवं वारंटियों की तलाश के दौरान कार्रवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), प्रतापगढ़ द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू केस संख्या 852/21 के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त अजीत यादव पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम कुशाहिलडीह, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अपराध संख्या 81/2003, धारा 392 एवं 411 भारतीय दंड संहिता (थाना संग्रामगढ़) के मुकदमे में वांछित था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवीदीन बुन्देला एवं कांस्टेबल निजामुद्दीन अली शामिल रहे।