
आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत थाना लीलापुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित-
प्रतापगढ़ आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत थाना लीलापुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई।
बैठक के दौरान सभी दुकानदारों, ढाबा संचालकों एवं आमजन से कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं/कांवड़ियों के प्रति सदाचार, शालीन एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने तथा हिंदू-मुस्लिम सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया गया
प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह यादव द्वारा उपस्थित लोगों को शासन एवं उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई
बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।*