।आरुष धवल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का गौरव।।

।।आरुष धवल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का गौरव।।
।। माता-पिता के साथ आरुष धवल ने बढ़ाया जिले का मान:-रोशनलाल उमरवैश्य

प्रतापगढ़ /प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर पट्टी प्रतापगढ़ के आरुष धवल ने प्रदेश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। आरुष का चयन भारतीय प्रबंधन संस्थानों सहित कई नामी शिक्षण संस्थानों में हुआ है, जबकि दो प्रमुख भारतीय प्रबंधन संस्थानों के लिए दिए गए साक्षात्कार का परिणाम अभी प्रतीक्षित है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
आरुष धवल का चयन भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक, भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर, नालसार विधि विश्वविद्यालय (एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम), क्राइस्ट विश्वविद्यालय बेंगलुरु (केंद्रीय परिसर), नरसी मोनजी जी प्रबंधन अध्ययन संस्थान, मुंबई परिसर तथा टी ए पी प्रबंधन संस्थान, मणिपाल में हुआ है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड और भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर के प्रबंध कार्यक्रमों के लिए साक्षात्कार भी दिया है, जिनके परिणाम की प्रतीक्षा है। विशेष बात यह है कि आरुष का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स (यूनाइटेड किंगडम) के अंतरराष्ट्रीय द्वैध उपाधि कार्यक्रम में भी हुआ है, जो नरसी मोनजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान के सहयोग से संचालित होता है। यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक स्तर पर प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करने की क्षमता को दर्शाती है। आरुष धवल के पिता हरकेश पांडे पट्टी नगर में ‘पांडे एंड संस’ के नाम से प्रतिष्ठित औषधि व्यवसायी है।इनकी माताजी अर्चना पांडे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उड़ैयाडीह में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनके दादाजी राधेश्याम पांडे हाथी पांडे क्षेत्र के सम्मानित एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति में गिने जाते हैं। परिवार ने आरुष की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया है। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि आरुष धवल ने माता-पिता के साथ जिले का भी मान बढ़ाया है। ऐसे होनहार बालक एक दिन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल करेंगे। आरुष की इस उल्लेखनीय सफलता पर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, अभिषेक तिवारी एडवोकेट, डाॅ0 आशीष त्रिपाठी, सुरेश चंद्र पांडे नेताजी, विवेक उपाध्याय, भूपेश त्रिपाठी आदि शिक्षकों, व्यापारियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए आरूष के उज्जवल भविष्य की कामना की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें