NEET और UPSI में सफल ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने किया उत्साहवर्धन

NEET और UPSI में सफल ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने किया उत्साहवर्धन

महमूदाबाद (सीतापुर)। ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से नगर की ओम विहार कॉलोनी में NEET एवं उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UPSI) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राएं सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलताएं हासिल कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
समारोह में UPSI परीक्षा में सफल मुस्कान वर्मा (कंजाभारी) एवं दामिनी वर्मा (आजीमाबाद) तथा NEET परीक्षा में सफल ज्ञानेंद्र वर्मा (घूरीपुर), अंशिमा सिंह (शेखपुर बिलौली), शिखर सिंह (जरावन), पीयूष वर्मा (शिवपुर देवरिया), रिंकू यादव (रामपुर मथुरा), आदित्य वर्मा (शुकालीपुर), जोगेंद्र प्रताप सिंह (अहिबनपुर) और अनूप कुमार (गोड़ैचा) को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अखिलेश, आलोक वर्मा “आजाद”, डॉ. अशोक वर्मा तथा रवि वर्मा (जेम्स एग्रो) ने किया। संचालन शिक्षक एवं समाजसेवी आलोक वर्मा “आजाद” ने किया।
इस मौके पर सरदार सिंह कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय वर्मा, पंडित संतोषी लाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रभूषण शुक्ला,दिनेश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अंकित वर्मा,सीता इंटर कॉलेज से उपप्रधानाचार्य यशपाल वर्मा,डॉ. अंकित वर्मा रामा हॉस्पिटल, वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार संघ अध्यक्ष अनुज कुमार जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार संतोष पांडे,इरफान मंसूरी,अब्दुल्ला खान, अनुज शुक्ला आदि पत्रकारों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें