
सीएचसी सिधौली मे अवैध वसूली का चल रहा बहुत बड़ा खेल जिम्मेदार मौन
अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे
सिधौली सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली मे अवैध वसूली का कारोबार बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है वहां पर एडमिट मरीजों के नाम,
प्रवीन बानो पत्नी इम्तियाज उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी बाकीपुर सिधौली सविता पत्नी दिवाकर उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी गनेरा का पुरवा सिधौली गोल्डी पत्नी कृष्ण कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी चंदेसुआ सिधौली रेखा पत्नी शिव शंकर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ऊँचौरा बंगला सिधौली रीता पत्नी सौरभ उम्र करीब 22 वर्ष निवासी जजौर सिधौली के परिजनो से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली के डिलिवरी वार्ड मे हो रही जमकर धन उगाही परिजनो का आरोप जो दवाई बाहर से लिखी जाती उसका पर्चा भी नही दिया जाता है बल्कि सीएचसी द्वारा चिन्हित मेडिकल स्टोर पर सीएचसी स्टाफ द्वारा फोन पर भेज कर कह दिया जाता है उस मेडिकल पर जाओ जो मेडिकल से दवाई मिले वह ले आओ मजबूरन मरीज के परिजन जाते है और पैसा देकर दवाई लेकर आते है सीएचसी में जो जांचे हो सकती है वह भी बाहर से सीएचसी स्टाफ लैब वालों को बुलाकर खुद करवा रहे है और जांच से ज्यादा पैसा सीएचसी स्टाफ खुद जाच के नाम पर वसूल रहा है उसके बाद भी मरीजो के परिजन काफी डरे और सहमे हुए है की मेरा मरीज यहां एडमिट है उसकी जान को खतरा ना हो जाए क्युकी स्टाफ का कहना है पत्रकार से शिकायत की है आप सब ने अब मै आप का इलाज नही कर पाऊँगा और खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार रीता पत्नी सौरभ को आग बबूला होकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया
मरीजों के परिजनों का कहना था परिजनो का आरोप है की सीएचसी स्टाफ अपने मरीजों से लगातार गलत व्यवहार कर रहा है और मरीज के परिजनो का कहना है हम गरीब है साहब अपना मरीज कहा लेकर जाए हम लोग