बिजली विभाग की लापरवाही से मुन्ना की गई जान

बिजली विभाग की लापरवाही से मुन्ना की गई जान

नैमिष टुडे संवाददाता
विकास मिश्रा

सकरन/सीतापुर ग्राम पंचायत उमरा कला के मजरा चीतपुर के रहने वाले मुन्ना, जो बिजली विभाग के क्षेत्र लहरपुर पावर हाउस में लालपुर फीडर पर कार्य करवाने के लिए लाइनमैन मुन्ना पुत्र छोटकन निवासी चीतपुर को साथ लेकर गया था भिठिया गांव थाना तंबौर में टावर की लाइन सही करवाने के लिए लाइनमैन ने शटडाउन लिया और मुन्ना को खंभा पर चढ़ा दिया गया बाइंडिंग कर रहे थे कि तभी लाइट आ गई और मुन्ना हाइट टेंशन तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर को ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से मुन्ना की जान चली गई जब इस घटना की जानकारी ग्रामीण क्षेत्र के जेई अभिनव शुक्ला से लेना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया हलांकि इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैली हुई है

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें