डॉ राजीव कुमार वर्मा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी का संरक्षण प्राप्त

डॉ राजीव कुमार वर्मा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी का संरक्षण प्राप्त

कही इस अवैध वसूली मे सीएमओ साहब की हिस्सेदारी तो नही,,,,,,,,,

अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे

कमलापुर सीतापुर प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा मे इमर्जेंसी मे नदारद रहते है डॉक्टर यदि इमर्जेंसी मे मरीज को उपचार की जरूरत पड़े तो सीएचसी अधीक्षक डॉ राजीव कुमार वर्मा का कहना है की डॉक्टर को उनके आवास से जगाकर अपना इलाज करवा सकता है क्योंकि कोई डॉक्टर चौबीस घंटे जग नही सकता है तो क्या सीएचसी अधीक्षक साहब का कहना सही है क्या सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी चौबीस घंटे की होती है यदि चौबीस घंटे की ड्यूटी होती है तो फिर मरीजों को डॉक्टरों के आवास पर जाकर जगाना लाजमी है क्युकी लगातार चौबीस घंटे ड्युटी शायद कोई नही कर सकता अब इसमें क्या सही है और क्या गलत यह तो फिलहाल अब उच्चाधिकारी ही बतायेंगे क्युकी उनके ही स्टाफ के कर्मचारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया की डॉ साकेत ड्राईवर देशराज की जोड़ी मिलकर कर रही अवैध क्लिनिको पर कार्रवाई करने के बजाय अवैध वसूली सुर्खियां बटोर रही सीएचसी के सक्षम अधिकारी के अंदाज निराले है अधीक्षक साहब खुद दस बजे आते हैं और दो बजे अपने घर लखनऊ चले जाते है तो जब अधीक्षक साहब का यह हाल है तो बाकी के स्टाफ का क्या ही कहना और अधिकांश दवाई सीएचसी के बाहर बने मेडिकल स्टोर से मरीज़ों को लिखी जाती है जिससे डॉक्टरों को मोटा कमिशन मिलता है इन सारी समस्याओं को लेकर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर से बात की गई तो उन्होने बताया की कसमंडा स्वस्थ केंद्र की लगातार शिकायतें मिल रही है और जल्द ही बडी कार्यवाही करने की बात कही और फोन काट दिया अब सवाल यह उठता है की आखिर बड़ी कार्यवाही होगी तो कब कही इस अवैध वसूली मे सीएमओ साहब की हिस्सेदारी तो नही जो कार्यवाही करने से कतराते नजर आ रहे है क्युकी इतनी कमियो के बाद भी कार्रवाई ना करना बहुत कुछ दर्शाता है फिलहाल इस बात की पुष्टि नैमिष टुडे समाचार पत्र नही करता है

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें