भ्रष्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज निलंबित

भ्रष्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज निलंबित

शिक्षकों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार पर आगरा शिक्षक संघ की शिकायत लगी, विभाग ने लिया सख्त एक्शन

विष्णु सिकरवार
आगरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा की लगातार की गई शिकायतों का असर दिखा है। फतेहाबाद के विवादित खण्ड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज को भ्रष्टाचार, शिक्षकों के उत्पीड़न और पद के दुरुपयोग के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा जारी आदेश संख्या-55 दिनांक 30-6-2026 में शेष बहादुर सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विस्तृत विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विभागीय पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि श्री सरोज पर अनियमितताएं करने, शिक्षकों को अनावश्यक परेशान करने, भ्रष्ट आचरण और नियमों का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप लगे थे। संघ ने लंबे समय से शासन और विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी थीं, जिनमें श्री सरोज द्वारा शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार, दबाव बनाने और भ्रष्टाचार की शिकायतें प्रमुख थीं।
शिक्षक संघ का बयान
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि शेष बहादुर सरोज लंबे समय से शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे थे। संघ ने इस मामले को लगातार उठाया और अंततः विभाग को सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया।

बृजेश ने कहा कि “यह केवल एक अधिकारी का निलंबन नहीं, बल्कि पूरे विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी चेतावनी है। शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघ आगे भी सतर्क रहेगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें